अनामया एवं रुम्बुल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कल्चरल कनेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया
- Abua Disum
- Apr 7, 2023
- 1 min read
अनामया एवं रुम्बुल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कल्चरल कनेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया।

अनामया, ट्राइबल हेल्थ कोलैबोरेटिव, ने 6 अप्रैल को डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए कल्चरल कनेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन गुंजल इकिर मुंडा ने किया।
इस आयोजन ने जनजातीय संस्कृतियों और सार्वजनिक स्वास्थ्य के अंतःसंबंधों को समझने पर अंतःविषयी चर्चाओं के लिए एक विचार मंच के रूप में कार्य किया।
इस अवसर पर मेघनाथ और बीजू टोप्पो की दो फिल्में – ‘सोहराई’ और ‘एकजुट बेहतर कल के लिए’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्मों के बाद एक संक्षिप्त चर्चा का सत्र हुआ जिसमें यह बात सामने आई कि स्वास्थ्य को संबोधित करने के लिए संस्कृति को समझना महत्वपूर्ण है। समस्या तब पैदा होती है जब स्वास्थ्य और संस्कृति को अलग कर दिया जाता है। इस कार्यक्रम में पार्वती तिर्की, हेसल सारू और मधु राघवेंद्र द्वारा कविता पाठ भी किया गया। उनकी कविताओं का विषय बदलती आदिवासी दुनिया, आदिवासी भाषा, संस्कृति, लोककथाओं इत्यादी पर था। इस कार्यक्रम का समापन खुली चर्चा के दौर के साथ हुआ। मौके पर राँची विश्वविद्यालय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ काफी संख्या में मौजूद थे।