उलगुलान शहादत दिवस: 9 जनवरी
- Abua Disum
- Jan 7, 2022
- 1 min read
उलगुलान शहादत दिवस: 9 जनवरी 9 जनवरी 1900 को डोम्बारी पहाड़ पर हुआ था बिरसा मुंडा के नेतृत्व में उलगुलान का युद्ध। इस युद्ध में अनेकों शहीद और घायल हुए थे। सैंकड़ों को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बिरसा नहीं पकड़े जा सके थे। उन्हें चार महीने बाद बंदगांव के जंगल में मुखबिरों ने पकड़वाया था। उस युद्ध की याद इस मुंडारी पुरखा गीत में है। इस गीत को और उलगुलान के शहीदों को हमें पीढ़ियों तक याद रखना है।
Comentários